Tripura Assembly Election| त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए Manik Saha ने भरा नामांकन

2023-01-30 13

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोवली विधानसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले माणिक साहा ने रोड शो कर ताकत भी दिखाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य भी इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है।
#tripuraelection2023 #maniksaha #amarujala